फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- स्टेशन से पकड़ा फर्जी सीआरपीएफ जवान-City

क्राइम- स्टेशन से पकड़ा फर्जी सीआरपीएफ जवान-City

Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- स्टेशन से पकड़ा फर्जी सीआरपीएफ जवान-City
स्टेशन से पकड़ा फर्जी सीआरपीएफ जवान
विज्ञापन

- ट्रेन में बिना टिकट चलने के लिए पहनी थी वर्दी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन से जीआरपी एक फर्जी सीआरपीएफ जवान को पकड़ा, जो वर्दी पहनकर यात्रियों पर रौब गालिब कर रहा था। थाने लाकर पूछताछ के बाद पता चला कि वह ट्रेन में बिना टिकट चलने के लिए वर्दी का इस्तेमाल करता था।

बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर यात्रियों पर रौब झाड़ रहा था। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो वह सकपका कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पहचान पत्र मांगने पर वह पुलिसकर्मियों पर भी रौब दिखाने लगा। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव भोपालपुरा बिजावर निवासी दीपक अहिरवार बताया। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार पकड़े गए युवक का मौसेरा भाई सीआरपीएफ में तैनात है। वह अपने मौसेरे भाई की वर्दी पहनकर ट्रेन में किराया बचाने व लोगों पर रौब गांठने के लिए वर्दी पहनता है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed