{"_id":"598491234f1c1b03608b4b6d","slug":"31501860131-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: नहीं सुलझे बड़े मामले-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: नहीं सुलझे बड़े मामले-City
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़े मामले सुलझाने में उलझी पुलिस
अपराधियों ने फिर सिर उठाया, बड़े बदमाश पकड़ से दूर
पिछले एक महीने के भीतर कई वारदातें, दहशत का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में पिछले एक से अपराध की बाढ़ आ गई है। कई बड़ी वारदातें हुईं, लेकिन पुलिस उन्हें सुलझा नहीं सकी है। न तो कारोबारियों को अगवा करने वाले पकड़े गए और न ही कई इलाकों में लूट और चोरी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में आए। कुछ मामलों की तो पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। इससे दहशत का माहौल बन रहा है।
विगत 31 जुलाई को व्यापारी बृजबिहारी सोनी के मुनीम विनोद पाल के साथ एसबीआई स्टेशन शाखा के पास से बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दिन दहाड़े 2.49 लाख रुपये लूट लिए थे। सीसी टीवी फुटेज में एक बदमाश की पहचान भी हो गई थी, परंतु पुलिस के हाथ अब तक बदमाशों तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई है, कुछ पता नहीं लगा। इसी तरह बीती एक अगस्त से सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा सरयू विहार कॉलोनी निवासी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से एडिशनल डायरेक्टर के पद से रिटायर डॉ. राजेंद्र गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस घटना में भी पुलिस के अभी तक हाथ खाली है। इसके अलावा चोरी, लूट और टप्पेबाजी की भी घटनाएं हुईं लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
नंदनपुरा चौराहे पर अराजक तत्वों का जमावड़ा
शाम होते ही नंदनपुरा चौराहे और आसपास अराजकतत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। उधर से महिलाओं का निकलना मुश्किल होता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वहां पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अपना काम कर रही है: डीआईजी
डीआईजी जवाहर ने कहा कि कभी-कभी अपराध का दौर आता है। इससे पुलिस के कामकाज पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। पुलिस अपना काम कर रही है। शीघ्र ही सभी आपराधिक वारदातों का खुलासा हो जाएगा।
एसएसपी से दोटूक....
सवाल- आप मानते हैं कि पिछले एक माह में अपराध बढ़े हैं?
जवाब- यह सही है। हम शीघ्र ही अपराध नियंत्रण में कामयाब होंगे। इस पर काम कर रहे हैं।
सवाल- मुनीम के साथ हुई लूट और रिटायर्ड मेडिकल अफसर के घर लूट हुई, पर लुटेरे अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए?
जवाब- रिटायर्ड मेडिकल अफसर के घर लूटपाट के मामले में सुराग लगा है। शीघ्र ही लुटेरे पकड़े जाएंगे।
सवाल- क्या अपराध बढ़ने का कारण पुलिस का मुखबिर तंत्र कमजोर होना है?
जवाब - ऐसा नहीं है। दरअसल अपराध में नए चेहरे सामने आते जा रहे हैं। इससे उन तक पहुंचने मेें थोड़ा समय लग जाता है, लेकिन पकड़े जरूर जाएंगे।
सवाल - क्या बढ़ते अपराधों में बाहरी गैंग हो सकता है?
जवाब- इससे इंकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि हम सभी पुराने अपराधियों से पूछताछ कर चुके हैं और उन पर निगाह जमाए हुए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे लगता है कि अपराध करने वाले बाहरी हो।
--------------------------