फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कुंभ गए 12 लोग घायल-Lalitpur

कुंभ गए 12 लोग घायल-Lalitpur

Wed, 06 Mar 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कुंभ गए 12 लोग घायल-Lalitpur
कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, बारह घायल
विज्ञापन

झांसी। महाशिवरात्रि पर्व पर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे केशवपुर गांव के 12 लोग रास्ते में गाड़ी पलटने से घायल हो गए। देर रात घायलों को एंबुलेंस से झांसी लाया गया। सभी का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीपरी बाजार क्षेत्र के केशवपुर गांव में रहने वाले रमेश नामदेव, ममता मिश्रा, कुसुम नामदेव, शीला राजपूत, सूरज मिश्रा, माधुरी मिश्रा, दाखा पाल, दयावती राजपूत, वृंदावन, घनश्याम मिश्रा, कांशीराम राजपूत, चंदन मिश्रा समेत 15 लोग छोटा हाथी गाड़ी में बैठकर तीन मार्च की रात प्रयागराज गए थे। गाड़ी के ऊपर तिरपाल बांधकर सभी पीछे बैठे थे। गाड़ी रमेश नामदेव चला रहे थे। चार मार्च की सुबह करीब छह बजे जब गाड़ी प्रयागराज से 20 किलोमीटर पहले दौड़ रही थी तभी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना को देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पहले सभी को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद उन सभी को एंबुलेंस से झांसी लाया गया। कालपी में दो घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। रात दस बजे एंबुलेंस के झांसी आने पर सभी को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed