फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   श्रेणी - दूसरे दिन खत्म हुआ सीबीआई का खौफ-Cordination

श्रेणी - दूसरे दिन खत्म हुआ सीबीआई का खौफ-Cordination

Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
श्रेणी - दूसरे दिन खत्म हुआ सीबीआई का खौफ-Cordination

विज्ञापन
सीबीआई का खौफ खत्म, सक्रिय हुए खनन माफिया
झांसी। सीबीआई की सूची में झांसी का नाम न होने की जानकारी होते ही खनन माफिया फिर सक्रिय हो गए। उन्होंने शनिवार की रात व रविवार को जमकर खनन किया। इस दौरान पुलिस ने अभियान चलाकर बालू से भरीं दस ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
शनिवार को सीबीआई की छापेमारी को देखते हुए जिले में खनन माफिया भूमिगत हो गए थे। खनन भी बंद कर दिया गया था, लेकिन रात में यह स्पष्ट होने पर कि झांसी का नाम नहीं है। इस पर बालू माफिया सक्रिय हो गए। उन्होंने जमकर खनन किया। जिले में भले ही कई स्थानों पर लीज पर ठेके हो, लेकिन इसके बाद भी दूसरे स्थानों से बेधड़क अवैध कारोबार कर गाड़ियां निकाली गईं। जहां कई जगह ठेका नहीं है तो वहां अवैध कारोबारी जमकर चांदी काट रहे हैं। बेधड़क रात के समय जमकर गाड़ियां निकाली जा रही हैं। इसमें कई स्थानों पर पुलिस व विभाग का खुला संरक्षण भी अवैध कारोबारियों को मिल रहा है। हालांकि, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को अफसरों की टीमें भी गठित हैं। हर टीम में उस क्षेत्र के एसडीएम, सीओ, वाणिज्यकर अफसर, एआरटीओ कार्यालय के अफसर समेत छह अफसर शामिल हैं। इसके बाद भी खनन माफिया अपने कारनामे को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन


यहां जमकर निकाली गई बालू
गरौठा। थाना क्षेत्र में बालू का किसी के नाम लीज पटटा न होने के बाद भी धसान नदी, लखेरी नदी के दर्जनों घाटों पर बालू माफिया जमकर अवैैध खनन कर रहे हैं। बालू माफियाओं का जबरर्दस्त नेटवर्क है। इस कारण पुलिस प्रशासन अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। धसान नदी में सुजानपुरा, रमौरा, कचीर लखेरी नदी के दुरखुरु, डुमरई घाट पर बालू का बड़े पैमाने अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों को भी पहुंच रहा नुकसान
मऊरानीपुर। क्षेत्र में जमकर अवैध खनन हो रहा है। बालू माफिया रात और दिन गाड़ियाें को थाने के सामने से निकाल रहे हैं, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रस्म अदायगी करते हुए कभी कभार प्रशासन व पुलिस इक्का-दुक्का वाहनों को पकड़कर वाहवाही लूटते नजर आती है। घाट संचालक एलएनटी व जेसीबी मशीनों का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। गाड़ियां निकलने के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं। किसानाें की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होना सवाल खड़े करता है।

अवैध बालू सहित ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
मोंठ। क्षेत्र अंतर्गत सारन गांव के पास से पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध बालू सहित पकड़ लिया। कोतवाल आशीष मिश्रा ने बताया कि रात के अंधेरे में चोरी-छुपे बालू का अवैध खनन किया जा रहा था। रविवार को ग्राम सारन के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली में बालू भरकर ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर को रोका गया। चालक से प्रपत्र मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया।

पूंछ पुलिस ने भी चार ट्रैक्टर व छह ट्रालियां पकड़ी
पूंछ। शनिवार की रात स्थानीय प्रशासन एवं खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ग्राम मवूसा के पास से चार ट्रैक्टर एवं छह ट्रालियों को पकड़ लिया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
शनिवार की रात करीब बारह बजे एसडीएम अशोक चौधरी के नेतृत्व में खनिज लिपिक गिरीश चंद्र एवं थानाध्यक्ष बीएल यादव ने पुलिस बल के साथ बेतवा नदी किनारे स्थित ग्राम मवूसा में छापा मारा। टीम को देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रालियों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से चार महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली सहित एवं दो ट्राली पकड़ी। सभी वाहनों को थाने ले जा गया। ट्रैक्टरों का खनिज एक्ट में चालान कर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा। अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध काम होता है तो इसकी सूचना उनके नंबर पर दे सकते है। उनका नाम एवं पता गुप्त रखा जाएगा। टीम में एसआई मुजम्मिल हुसैन, प्रदीप दुबे व अंकित शर्मा आदि शामिल रहे।


समथर पुलिस ने भी कार्रवाई
समथर। थाना समथर अंतर्गत ग्राम बुढ़ेराघाट से पुलिस ने अवैध बालू सहित एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पी.के दुबे ने बताया कि बीती रात पुलिस गश्त पर थी, तभी ग्राम बुढ़ेराघाट के पास एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया, जिसमें बालू भरी हुई थी जैसे ही ट्रैक्टर चालक को रोका गया, पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने ले जाकर सीज कर दिया। इसकी सूचना खनिज विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed