फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   युवक की पीट पीटकर हत्या

चुनावी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Nov 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 04 Nov 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
युवक की पीट पीटकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी के ग्राम सिमरा में कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गांव में मारपीट कर जुलूस कर निकाला। फिर आरोपी उसे दतिया जिले के ग्राम गोपालपुरा-भागौर के बीच मारपीट कर अधमरी अवस्था में छोड़ गये। युवक को बचाने के लिए आई मां के साथ भी मारपीट की जिससे वह भी घायल हो गई, जिसे झांसी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे की बताई गई है। युवक को दतिया के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी तीन घंटे बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक का बड़ा भाई दतिया पहुंचा और पीएम कराकर शव अपने पास ले गया। इस मामले में रक्सा पुलिस ने अठारह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरा थाना रक्सा निवासी संजीव (24) पुत्र शेर सिंह यादव शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव के ही कुछ लोग आए। उन्होंने संजीव की लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं आरोपियों ने संजीव पर गोली भी चलाई, लेकिन गोली आरोपी पक्ष के ही लखपत यादव के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव की मारपीट होते देखकर उसकी मां गीता बचाने के लिए पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी संजीव की मारपीट करते हुये झांसी-दतिया जिले की सीमा से निकली नदी को पार कर गोपालपुरा-भागौर के बीच स्थित काली माता मंदिर के पास ले गये यहां भी उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उन लोगों ने उसके गुप्तांग पर चोट पहुंचाई और उसे अधमरा छोड़कर भाग गए।

जानकारी मिलने पर जिगना डायल-100 मौके पर पहुंची बाद में उसे कोतवाली डायल 100 से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

चुनावी रंजिश पर दिया वारदात को अंजाम दिया गया। दतिया के ग्राम सिमरा मेें पिछले दो बार से राजकुमार सिंह यादव प्रधान का चुनाव जीतता आ रहा था। इस बार दूसरी पार्टी से मुन्ना यादव चुनाव मैदान में था। लेकिन इस बार भी राजकुमार सिंह को जीत मिली और मुन्ना चुनाव हार गया। मृतक संजीव वर्तमान प्रधान राजकुमार यादव का समर्थक था और उसने एक साल पहले आरोपी पक्ष के राजकुमार यादव की मारपीट कर हाथ पांव तोड़ दिए थे।

शनिवार की सुबह मृतक के भाई राघवेंद्र ने अपने साथियों लखपत यादव, कल्ला यादव, बहादुर यादव, राजकुमार एवं जगपाल यादव निवासी सिमरा के साथ मिलकर संजीव की मारपीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। रक्सा पुलिस ने शिवचरन, साहब सिंह, रवि, राजकुमार, रमन, जगपाल, बहादुर सिंह, धीरेंद्र, अंकुश, नवाब सिंह, मुन्न, योगेश, जबर सिंह, दीपक व कल्ला पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दूसरे पक्ष का लखपत भी इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती
दोपहर गंभीर हालत में सिमरा गांव निवासी लखपत सिंह यादव (48) को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां सूचना पाकर सीओ सदर संग्राम सिंह ने भी मेडिकल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लखपत के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed