फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तेलंगाना एक्सप्रेस में मिली लाश

तेलंगाना एक्सप्रेस में मिली लाश

Wed, 05 Sep 2018 04:56 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस में मिली लाश
तेलंगाना एक्सप्रेस में बोरी में मिला शव, हड़कंप
विज्ञापन

ललितपुर में ट्रेन रोककर जीआरपी ने उतारा शव, शिनाख्त नहीं
झांसी के करारी में चेन पुलिंग कर ट्रेन में हुआ था लूटपाट का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हजरत निजामुद्दीन से चलकर तेलंगाना जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस में एक युवक का चेहरा कुचला शव बोरी में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या कहां और कैसे की गई, इसकी गुत्थी को सुलझाने में लगी है और शव की शिनाख्त के लिए अन्य थानों व स्टेशनों पर गुमशुदगी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जबकि, इसी बोगी में करारी स्टेशन के पास महिला का बेग खींचने की कोशिश की गई। घटना के बाद यात्रियों में भय की स्थिति बन गई। मंगलवार शाम जीआरपी ललितपुर मामले की जांच-पड़ताल करने करारी स्टेशन पहुंची।
सोमवार की देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर तेलंगाना जाने वाली सुपरफास्ट तेलंगाना एक्सप्रेस जैसे ही झांसी के पहले करारी रेलवे स्टेशन से पास पहुंची, तभी कुछ लोग ट्रेन के एसी कोच में सो रही महिला यात्री का बैग खींचकर भागने लगे, तभी महिला की नींद खुल गई और चीखने पर उसके पति ने बैग लेकर भाग रहे व्यक्ति का पीछा किया। इतने में किसी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और चोरों का पीछा किया। जिस पर देखा कि उक्त ट्रेन से चार बदमाश कूद कर भाग रहे थे। शोर सुनकर अन्य यात्री भी जाग गए। इस दौरान यहां करीब आधा घंटा तक ट्रेन खड़ी रही। व्यक्ति दूसरे एसी कोच से वापस लौटा उसने देखा कि बोगी में कपलिंग के ऊपर लगी चद्दर के ऊपर से से खून टपक रहा था। यह देख उसने वहां अन्य यात्रियों को भी इसकी जानकारी दी। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर यात्री ने इस घटना की जानकारी आरपीएफ को भी दी। लेकिन तब तक ट्रेन चल दी। इसके बाद ललितपुर रेलवे जीआरपी पुलिस को ट्रेन में बोरी में बोरी से खून टपकने की जानकारी मिली, जिस पर जीआरपी पुलिस ने उक्त ट्रेन को रात्रि करीब डेढ़ बजे रुकवाकर एसी कोच से बोरी को बाहर निकाला और बोरी खोलकर देखा तो उसमें एक 17-18 वर्ष के एक युवक की सिर व मुंह कुचला हुआ शव रखा मिला। शव को बाहर निकालने पर देखा गया तो अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके सिर व मुंह को धारदार हथियारों से कुचला गया होगा। जिससे जीआरपी प्राथमिक रुप से उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। हालांकि मृतक के दाहिने हाथ पर उर्दू से 786 और हाथ में मोहम्मद सरताज लिखा हुआ है। इसके साथ ही उसके सीना पर दाहिनी तरफ भी कुछ गुदा हुआ था। मृतक नीले रंग की अंडरवियर पहने हुए है और उसके गले में दो ताबीज भी मिले हैं। जिसमें से एक कपड़े का व दूसरा लोहे का ताबीज है। फिलहाल जीआरपी पुलिस उक्त घटना से जुड़े तथ्यों की खोजबीन में जुटी हुई है और उक्त मृतक की हत्या के संबंध में ट्रेन की चेन पुलिंग वाले घटना स्थल पर खोजबीन करने में जुटी हुई है, ताकि मृतक की शिनाख्त के साथ ही घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आसपास के सभी थानों व चेन पुलिंग वाले स्थान की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसी कोच से बैग छीनकर चोरी करने के मामले में भी तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यात्री ने की बैग चोरी की शिकायत
फरीदाबाद निवासी धर्मवीर ने थाना जीआरपी ललितपुर को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस में बी-3 सीट पर 57, 58 सीट पर हैदराबाद के लिए यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान झांसी आने से पहले आउटर पर देखा कि उसका बैग जिसमें उसकी पत्नी का पर्स रखा था। जिसमें मोबाइल था और तीन सोने की जंजीर थी। इसी दौरान उसकी पत्नी ने देखा कि कोई उसका बैग छीन रहा है। उन्होंने चोर को देखा और उसे पकड़ने के लिए दौड़ा, तो वो भाग गया। इसी दौरान उसने देखा कि बाथरूम के पास ब्लड टपकते हुए देखा। ट्रेन तब तक झांसी पहुंच चुकी थी, तो उसने आरपीएफ वालों का घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed