{"_id":"5c325f8cbdec22571875c42a","slug":"181546805132-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस व पीएम मोदी की झांसी रैली पर एटीएस की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणतंत्र दिवस व पीएम मोदी की झांसी रैली पर एटीएस की नजर
Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी एटीएस
- फोटो : अमर उजाला
झांसी। गणतंत्र दिवस व जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एटीएस भी सक्रिय हो गई है। एटीएस टीम ने गोपनीय रूप से नजर रखना शुरू कर दिया है। जिन रास्तों से प्रधानमंत्री का काफिला निकलेगा और जहां रैली होगी, वहां की गतिविधियों पर टीम ने अभी से नजर रखना शुरू कर दिया है। एटीएस के साथ-साथ खुफिया एजेंसी व जिले की पुलिस भी निगहबानी में जुट गई है।
26 जनवरी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जनवरी के अंत में जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली पर भी एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) की निगाह टिक गई है। एटीएम के साथ ही जिले की पुलिस व खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। जिले में सभी केमिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, साइबर कैफे पर 26 जनवरी व प्रधानमंत्री की रैली तक विशेष नजर रखने के निर्देश मिले हैं। पुलिस स्टॉक, बिक्री के साथ ही खरीददारों का पूरा हिसाब रखेगी। जिले में बाहरी लोगों की गतिविधियों के साथ-साथ होटल, धर्मशाला में ठहरने वाले बाहरी लोगों की जानकारी रोजाना अधिकारियों को देनी है।
पुलिस अफसर गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार करने में जुट गए हैं। पड़ोसी जिलों पर भी चौकसी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मध्य प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। मोंठ में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद भी नजर रखी जा रही है। जिले में केमिकल की दुकान चलाने वाले दुकानदारों से स्टाक के साथ ही खरीददारों की जानकारी ली जाएगी। केमिकल का किस काम के लिए इस्तेमाल हो रहा है, इसकी जानकारी लेकर अधिकारियों को देनी हैं।
विज्ञापन
सीओ, एसओ को अपने क्षेत्र में दुकान चलाने वाले लोगों से पूरा विवरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। होटल मालिक और मैनेजर को बाहर से आकर ठहरने वालों का विवरण रोजाना थाने या नजदीकी पुलिस चौकी में देना होगा। बाहरी लोगाें पर विशेष नजर रखने के साथ ही धर्मशाला, रेलवे, बस स्टैंड आदि स्थानों की नियमित चेकिंग कराने के भी निर्देश मिले हैं।
26 जनवरी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसको लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन पुलिस स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटी हुई है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी।