{"_id":"5c1d44f2bdec2257043b7b41","slug":"181545422066-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
Sat, 22 Dec 2018 01:24 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी। मेडिकल कालेज के गेट नंबर दो के सामने कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
तालपुरा निवासी लालाराम मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर पानी बेचने का काम करता है। बृहस्पतिवार की रात वह साथियों के साथ बैठा था। इसी बीच उसका विवाद हो गया। साथियों ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है।