फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महिला की मौत, पोस्टमार्टम कराने को लेकर हंगामा-City

महिला की मौत, पोस्टमार्टम कराने को लेकर हंगामा-City

Mon, 19 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, पोस्टमार्टम कराने को लेकर हंगामा-City
ललितपुर के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

-----------------------

पोस्टमार्टम कराने को लेकर हंगामा
महिला की मौत के बाद ससुराल और मायका पक्ष के लोग भिड़े
तालबेहट में प्रसव के बाद बिगड़ी थी हालत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत महिला का पोस्टमार्टम कराने को लेकर ससुराल और मायका पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। ससुराल के लोग पोस्टमार्टम कराना चाहते थे, जबकि मायका पक्ष के लोग खिलाफ थे। काफी देर बाद विवाद शांत हुआ फिर पोस्टमार्टम हुआ। ललितपुर के तालबेहट निवासी महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

ललितपुर जिले के तालबेहट में रहने वाली अंशुली (25) की शादी कस्बे के ही पीयूष जैन से हुई थी। शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने के पर उसे तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। रात में ही अंशुली ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान अंशुली ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, पोस्टमार्टम हाउस में मायके पक्ष व ससुरालियों के बीच विवाद हो गया। मायका पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के खिलाफ थे, जबकि ससुराली जन पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। काफी देर तक विवाद होने के बाद मामला शांत हुआ और अंशुली के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed