फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Thu, 09 May 2019 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन


झांसी। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंगलवार रात शिवपुरी के पिछोर निवासी शैलू (18) अपने साथी ओमप्रकाश के साथ थाना रक्सा क्षेत्र के नयाखेड़ा में एक बारात में शामिल होने को निकले। बाइक पर सवार दोनों अभी नयाखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सड़क पर डिवाइडर से टकराकर दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने शैलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओमप्रकाश की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, गरौठा के गांधीनगर निवासी पर्वत (28) थाना प्रेमनगर के हंसारी में किराये से रहते थेे। मंगलवार शाम वे निवाड़ी स्थित एक इलाके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले। अभी वे बाइक पर सवार होकर बरुआसागर व घुघुवा के बीच पहुंचे थे, तभी एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। उपचार से पहले ही पर्वत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात नेे दम तोड़ा
झांसी। थाना नवाबाद स्थित जेल के बाहर मिले वृृद्ध ने दम तोड़ दिया। 28 अप्रैैल को जेल के बाहर कुछ लोगों ने एक वृद्ध को बीमार हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद वृद्ध को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने का प्रयास पुलिस कर रही है।


अज्ञात शव मिला
झांसी। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बुधवार को एक पचास वर्षीय अज्ञात शव मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed