फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एमबीबीएस छात्रों के दर्ज हुए बयान -City

एमबीबीएस छात्रों के दर्ज हुए बयान -City

Sat, 02 Mar 2019 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस छात्रों के दर्ज हुए बयान -City
एमबीबीएस छात्रों के दर्ज हुए बयान
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीते मंगलवार की रात एमबीबीएस के वर्ष 2016 और 2018 बैच के छात्रों में हुए विवाद के मामले में शुक्रवार को एंटी रैगिंग कमेटी ने बैठक की। कमेटी ने दोनों पक्षों के छात्रों के बयान दर्ज किए। तीन-चार दिन में कमेटी अपना फैसला सुनाएगी।
मेडिकल कॉलेज के सीवी रमन हॉस्टल में लंबे समय से 2018 और 2016 बैच के छात्रों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात दोनों बैचों के छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। बुधवार को इसने बड़ा रुख अख्तियार कर लिया था। दोनों बैच के बीच विवाद हुआ। 2018 बैच के छात्रों ने 2016 बैच वालों पर रैगिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, 2016 बैच वालों ने भी जूनियर्स पर अभद्र व्यवहार और पिटाई का आरोप लगाया। दोनों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक से मामले की शिकायत की है। प्राचार्य ने एंटी रैगिंग कमेटी को मामला सौंप दिया। शुक्रवार को कमेटी ने बैठक कर दोनों बैचों के छात्रों के लिखित और मौखिक बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि दोनों बैचों के कुछ छात्र समझौते के पक्ष में भी दिखे। उन्होंने माफी मांगकर मामला खत्म करने की भी मांग की है। चूंकि, मामला एमसीआई तक पहुंच चुका है, ऐसे में कमेटी किसी भी प्रकार से मामले को हल्के में नहीं लेना चाहती है। कमेटी ने अपनी तरफ से कार्रवाई पूर कर ली है। विवाद से जुड़े दोनों बैच के छात्रों को अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की गई है। प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने बताया कि तीन-चार दिन में कमेटी अपना फैसला सुनाएगी। बैठक के दौरान डॉ. साधना कौशिक, डॉ. संजया शर्मा, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. रूपेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed