आरपीएफ ने पकड़ा रेलवे टिकट का दलाल
झांसी। आरपीएफ ने रेलवे की तत्काल व ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले एक युवक को पृथ्वीपुर से पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के पास से प्रिंटर, पासबुक, ई-टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ को सूचना मिल रही थी कि मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर स्थित बस स्टैंड पर सेठ मोबाइल शॉप की दुकान पर टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। सूचना पाकर टीम ने समीर प्रताप सेठ को मौके से पकड़ा, जो लैपटॉप से टिकटें बना रहा था। आरोपी के पास से 20 टिकट भी मिलीं, जो अलग-अलग स्टेशन की थीं। आरोपी के पास से सामान बरामद होने के बाद उसे पकड़कर झांसी आरपीएफ लाया गया। जहां रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया। टीम में उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक रविंद सिंह राजावत, बीसी अनुरागी, अब्दुल आरिफ भी मौजूद रहे।