फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी

Sun, 02 Jun 2019 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी
विज्ञापन

झांसी। रेल मंडल के सिंथौली और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी से छह मीटर लंबी एक लोहे की रॉड टकरा गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी का इंजन पटरी से नहीं उतरा। नहीं तो दुर्घटना हो सकती थी। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की शाम एक खाली मालगाड़ी झांसी से ग्वालियर की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी जब सिंथौली स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी किलोमीटर नंबर 1222/22 पर पटरियों पर रखी लोहे की रॉड तेज आवाज के साथ इंजन से टकराकर दूर जा गिरी। गनीमत रही कि रॉड इंजन में नहीं फंसी, नहीं तो वह दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। इस बात की जानकारी चालक ने झांसी कंट्रोल और निकट के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने रॉड को बरामद कर लिया। हालांकि, रॉड रखने वाले शरारती तत्व पकड़े नहीं जा सके। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि इन दिनों डबरा और सिमरिया ताल स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए जमीन का समतलीकरण हो रहा है। इस काम के चलते पटरियों के पास लगे फेंसिंग खंभों को उखाड़कर इधर-उधर डाल दिया गया है। जगह-जगह लोहा पड़ा है। विगत 28 मई की रात भी करीब 3.30 बजे डबरा और सिमरिया ताल स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1188/ 24-26 पर शरारती तत्वों ने एक फेंसिंग खंभा को उठाकर झांसी से ग्वालियर की तरफ जाने वाली डाउन ट्रैक की पटरियों पर रख दिया था। गनीमत रही कि उसी वक्त दूसरी तरफ अप ट्रैक से आ रही ट्रेन के चालक को वह खंभा पटरी पर रखा दिखाई दे गया। इससे हादसा टल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी ने बताया कि यह घटनाएं बेहद गंभीर हैं। कुछ दिन पहले भी इस सेक्शन के डबरा व अनंतपेट स्टेशनों के बीच इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी को खोजकर जेल भेज दिया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed