{"_id":"5cec451abdec22070518dc6f","slug":"155898810611-jhansi-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपी के घर चस्पा हुए नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरार आरोपी के घर चस्पा हुए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपी के घर चस्पा हुए नोटिस
झांसी। शहर के चर्चित कारोबारी राजू कमरया अपहरण कांड में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने इलाके में डुगडुगी पिटवाने के बाद नोटिस चस्पा किए हैं। देर शाम इलाके में पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली के डरू भौंडेला निवासी राजू कमरया व उनके साथी राहुल छोले का 12 जुलाई 2017 की रात को प्लॉट से लौटते समय आंतिया ताल के पास से चार पहिया वाहन सवार बदमाश अपहरण कर ले गए थे। 13 जुलाई को कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद एसटीएफ व स्वॉट टीम झांसी ने आगरा के एक अपार्टमेंट से मुठभेड़ के दौरान राजू कमरया व राहुल छोले को छुड़ाया था। इस मामले में पुलिस ने विनोद चौधरी, जितेंद्र चौधरी, लोकेंद्र चौधरी निवासी हाथरस, दीपू शर्मा, धर्मवीर सिंह, संजय चाहर निवासी आगरा, नेत्रपाल सिंह निवासी बुलंदशहर व पुलिया नंबर-9 झांसी निवासी कमलेश यादव को बंदी बनाकर उनका चालान कर दिया था।
आरोपियों से गिरफ्तारी से पूछताछ में पता चला कि अजय जडेजा ने ही पूरे अपहरणकांड की साजिश रची थी, जिसमेें सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी बबली उर्फ योगेंदर यादव की भूमिका भी सामने आई थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। गिरफ्तारी न होने के बाद सोमवार को एसपी सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ आरोपी के घर पहुंचे। जहां आरोपी के घर 82 के नोटिस चस्पा किए गए। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके में डुगडुगी भी पिटवाई।