फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर ले गए कार सवार

दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर ले गए कार सवार

Sun, 26 May 2019 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर ले गए कार सवार
दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर ले गए कार सवार
विज्ञापन


झांसी। थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड से शनिवार को कार सवार युवक एक व्यक्ति का अपहरण कर ले गए। खबर मिलते ही स्वॉट टीम के साथ-साथ सीपरी बाजार पुलिस सतर्क होकर घेराबंदी में जुट गई। डेली गांव के पास पुलिस को पीछे आता देखकर युवक गाड़ी छोड़कर पांच भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया। कार से अपहृत को भी सकुशल बरामद किया। दोनों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। देर शाम तक पुलिस आरोपी से पूछताछ करती रही। वहीं, पुलिस का मानना है कि लेनदेन को लेकर ये घटना हुई है।
थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड स्थित सतीश नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव के पुत्र मनीष यादव घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच एक कार घर के पास आकर रुकी। अभी मनीष कुछ समझ पाते, तभी कार से उतरे बदमाश घसीटते हुए उसे कार में डालकर ले जाने लगे। यह देखकर परिजन चिल्लाते हुए बाहर निकले, लेकिन जब तक बदमाश ग्वालियर रोड की तरफ भाग गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस अधिकारियों के साथ डायल 100 पर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तत्काल स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को लगाया। पुलिस टीमों ने डेली गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग निकले। मौैके पर पहुंची पुलिस ने सकुशल मनीष को बरामद किया। डेली गांव से अंदर की तरफ कुछ दूरी पर पुलिस ने पहूज के खोड़न निवासी महेंद्र यादव को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में पता चला कि उसके चार साथियों ने मिलकर अपहरण किया था। देर शाम पुलिस पूछताछ में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मनीष के पिता धर्मेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर महेंद्र यादव समेत चार-पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। फरार साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed