फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   धोखाधड़ी

धोखाधड़ी

Wed, 22 Aug 2018 07:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
सेना में नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेजों का लिया सहारा
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ चार सौ बीस का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। सेना में नौकरी लगवाने के लिए एक युवक को फर्जी प्रमाण पत्रों का सहारा लिया। अब एलआईयू की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली तालबेहट में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कसबा प्रभारी बृजेश सिंह को सौंप दी।
जिला मथुरा थाना राया अंतर्गत ग्राम अमेरा निवासी प्रीतम सिंह पुत्र लाखन सिंह ने सेना में आसानी से भर्ती होने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। उसने अपने मूल पते के स्थान ग्राम खांदी तहसील तालबेहट जिला ललितपुर पता अंकित कराया और सेना में नौकरी प्राप्त कर ली। इसके बाद वह ट्रेनिंग पर चला गया। सैन्य कमान से उसके चरित्र सत्यापन की जांच कि तो उसका पूरा पता झूठा निकला। इसकी सूचना सैन्य कमान ने तत्काल पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह को दी। जिस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर उपनिरीक्षक खेमचन्द्र ने आरोपी प्रीतम सिंह पुत्र लाखन सिंह के खिलाफ कोतवाली में छल पूर्वक, फर्जी दस्तावेज बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। बताते चले कि सेना बुंदेलखंड के अति पिछडे़ ललितपुर एवं झांसी जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए समय-समय पर भर्ती रैलियां निकालती है। इसमें यहां के युवाओं को कुछ रियायत दी जाती है। बाहरी जनपद के बेरोजगार इसी का लाभ उठाने के लिए ही ऐसे कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहराई से जांच होने पर खुलेंगे कई राज
तालबेहट। यदि उक्त मामले की गहराई से जांच की गई तो कई राज खुलेंगे। किस आधार पर युवक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि बन गए। बताते चले कि एक ऐसा ही मामला कुछ माह पहले सामने आ चुका है । जब एक आपराधिक चरित्र के व्यक्ति का तहसील से मूल निवास बन चुका है। हालांकि वह भी पुलिस की जांच में पकड़ में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed