{"_id":"5b5a33c14f1c1b54638b4e3d","slug":"153263813912-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुस्साहस
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दिनदहाड़े दिया चोरी की घटना को अंजाम
एक लाख की नगदी और जेवरात लेकर चम्पत
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। बृहस्पतिवार को चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बार चोरों ने रात के स्थान पर दिन में अपना हुनर दिखाया। चोर मकान से एक लाख की नगदी और लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। जानकारी के बाद पुलिस क्षेेत्राधिकारी विनोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र मौके पर गए। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
अंजनी नगर तालबेहट निवासी कुंजी लाल पुत्र नाथूराम मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में अध्यापक है। उनकी पत्नी ग्राम मऊ में अध्यापिका है। उनके बच्चें नगर के एक विद्यालय में पढ़ते है। बृहस्पतिवार को प्रति दिन की भांति वह लोग अपने-अपने विद्यालय चले गए। सूना मकान देखकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर मकान के अंदर प्रवेश किया। बाद में कमरों का ताला तोड़ कर उसमें रखी अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं एक लाख रुपये की नगदी लेकर चंपत हो गए। दोपहर में जब कंजीलाल की पत्नी घर पर आई और मुख्य द्वार का टूटा ताला देखकर वह हतप्रद रह गई। इसके बाद वह जैसे ही मकान के अंदर गई। वहां कमरों में लगे ताले टूटे थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद समीप निवास करने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र मौके पर गए। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, परंतु पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कोई खास सुराग हासिल न हो सकें। बाद में कुंजी लाल ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर चोरों द्वारा घर में रखे एक लाख रुपये की नगदी और दो सोने की चैन, दो मंगल सूत्र, छह अगूंठी तथा एक किलों चॉदी के जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ले जाना बताया है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या चोरों को पूरी जानकारी थी
तालबेहट। दिन में जिस तरह चोरों ने घटना को अंजाम दिया उससे लगता है या तो चोरों में स्थानीय पुलिस का कोई खौफ नहीं था या फिर चोरों को मकान के बारे में पूरी जानकारी थी। इसके अलावा चोरों ने केवल उन्हीं स्थानों को निशाना बनाया जहां कीमती सामान रखा था।