{"_id":"5a66438d4f1c1b90268b5df7","slug":"15166515984-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ठगी
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर सोलह लाख की ठगी
तालबेहट। लखनऊ के एक सेवा निवृत्त जिला जज की दो बेटियों को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बनवाने के नाम पर नगर के एक युवक ने सोलह लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित के बार-बार पैसा मांगने पर आरोपी ने पैसा न देकर उसे अपमानित किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गनगौत्री बिहार कालोनी छोटा भरवारा पोस्ट चिनहट गोमती नगर लखनऊ निवासी सेवा निवृत्त जिला जज श्रीनिवास प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उसका भांजा डॉ. निर्देश कुमार जो ललितपुर में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2014 -15 में होम्योपैथिक चिकित्सालय तालबेहट में चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत था। उसकी मुलाकात तालबेहट निवासी शाहरुख खान से हुई। जो अपने को राज्यसभा सदस्य मुनब्बर सलीम का भांजा एवं भूतपूर्व मंत्री आजम खा का रिश्तेदार बताता था।
शाहरुख ने उनकी दो बेटियों प्रीति शर्मा और अनुराधा शर्मा को होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त करने के नाम पर 20 अगस्त 2015 को आठ लाख रुपये डॉ. निर्देश कमार के आवास मकान नंबर 540 सिविल लाइन तुवन चौराहा ललितपुर पर दिए। आरोपी ने लगभग दो माह बाद उन्हें फोन किया कि वह मुहम्मद आजम खां मंत्री के निवास से बोल रहा है। उनसे मेरी बात हो गई है और वह शेष रुपये मांग रहे हैं। इस पर मैंने 15 नवंबर 2015 को हजारिया महादेव मंदिर तालबेहट पर गवाहों के समक्ष शेष आठ लाख रुपये भी दे दिए। इस मामले की पूरी जानकारी आरोपी के पिता मुहम्मद सिद्दीक को भी थी।
विज्ञापन
मेरी बेटियों के लिखित परीक्षा का परिणाम मई 2016 में आया। उसमें दोनों के नाम नहीं थे। इस पर मैंने आरोपी और उसके पिता से पैसा वापस मांगा तो पहले तो वह आश्वासन देते रहे, लेकिन 16 अगस्त 2017 को जब वह डॉ. निर्देश कुमार के साथ उक्त पैसा वापस लेने आरोपी के घर गए तो आरोपी ने पैसा वापस न करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए अपमानित किया। इस दौरान वहां आरोपी का पिता भी मौजूद था।
पुलिस ने आरोपी शाहरूख खान पुत्र सिद्दीक ठेकेदार निवासी पुराना बस स्टैंड तालबेहट के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।