फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रैगिंग प्रकरण में आज होगी पूछताछ-City

रैगिंग प्रकरण में आज होगी पूछताछ-City

Sun, 03 Sep 2017 08:56 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
रैगिंग प्रकरण में आज होगी पूछताछ-City
पीडीएफ और मेडिकल कॉलेज का लोगो लगाएं
विज्ञापन

..................................................................
रैगिंग प्रकरण में आज होगी पूछताछ
- मेडिकल कॉलेज के सीनियर छात्रों पर है आरोप
- एबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने की है शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र के रैगिंग के आरोपों की जांच सोमवार से शुरू होगी। एंटी रैगिंग कमेटी ने प्रथम वर्ष के सभी छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने झांसी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करके सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया था। छात्र का आरोप था कि रैगिंग का स्तर बहुत गंदा और भद्दा है। हॉस्टल में छात्र जेल जैसी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। छात्र ने ट्विट कर बताया कि सीनियर छात्र जूनियर्स को आंखें नीची करके हमेशा सिर झुकाकर चलने को मजबूर किए हैं। जरा भी आंख ऊपर की तो सीनियर सुरक्षा गार्ड के सामने गालियां देते और मारते हैं। कॉलेज जाते समय भी सीनियर्स गार्ड के सामने जूनियर को खूब गाली देते हैं। हॉस्टल में जूनियर्स के टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई हुई है। सिर्फ फॉर्मल कपड़े पहनने की इजाजत है। छात्र के अनुसार सीनियर छात्रों ने रैगिंग में बेशरमी की सारी हदें पार कर दी हैं। सीनियर्स कंडोम खरीदकर उसके पैकेट पर जूनियर छात्रों को फोटो लगाकर हॉस्टल का आईडी कार्ड बनाने को कहते हैं। छात्र की शिकायत को तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी जेके शुक्ला ने सीओ को जांच के निर्देश दे दिए हैं। दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने भी प्रथम वर्ष के छात्रों को जांच के लिए सोमवार सुबह 11 बजे बुलाया है। कमेटी सभी छात्र-छात्राओं से पूछताछ करेगी। जिन सीनियर्स के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


कैसे डॉक्टर बनेंगे
डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। उनसे अच्छे बरताव की उम्मीद होती है। ऐसे में जूनियर छात्र ने जो दर्द बयां किया है, उसने नई भावी डॉक्टरों के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिन सीनियर एमबीबीएस छात्रों को अपने जूनियर्स की मदद करनी चाहिए, वो उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें शिकायत
छात्र शिक्षण संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी से रैगिंग की शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा यूजीसी ने भी राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन बनाई है। टोल फ्री नंबर 18001805522 पर कॉल करके छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत और रैगिंग से संबंधित जानकारी यूजीसी को दे सकते हैं। इसके बाद यूजीसी शिकायत को संबंधित यूनिवर्सिटी में भेजकर एक्शन टेकन रिपोर्ट लेगी। खास बात यह है कि टोल फ्री नंबर पर 12 भाषाओं में बात की जा सकती है।


एंटी रैगिंग कमेटी करेगी जांच
कॉलेज में पढ़ने वाले सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को एंटी रैगिंग कमेटी ने पूछताछ के लिए सोमवार सुबह 11 बजे बुलाया है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed