फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रशासनिक अधिकारियो ने चलाया अभियान एक दर्जन ट्रक पकडै दो चालक गिरप्तार

प्रशासनिक अधिकारियो ने चलाया अभियान एक दर्जन ट्रक पकडै दो चालक गिरप्तार

Tue, 31 Oct 2017 03:18 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियो ने चलाया अभियान एक दर्जन ट्रक पकडै  दो चालक गिरप्तार

विज्ञापन
अभियान चलाकर पकड़े 12 ट्रक
एरच। खनिज और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के द्वारा सोमवार को चलाए गए बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान के तहत बारह ट्रकों को पकड़ कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और दो चालकों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र में बालू के अवैध खनन की मिल रही शिकायतों पर उपजिलाधिकारी गरौठा सुशील कुमार, थाना अध्यक्ष बीएल यादव ने खनिज विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान शमसेरपुरा, डिकोली, डुडी से हो रहे अवैध खनन में बिना रॉयल्टी के दस व ओवर लोड में दो ट्रक पकड़े गए। पुलिस कार्रवाई में दो चालक इरशाद व दिलशाद निवासी भोगनीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया व वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा की कार्रवाई से खनिज माफियाओं के बीच हलचल रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बालू माफियाओं के द्वारा मानकों को दरकिनार कर क्षेत्र से व्यापक तौर पर खनन किया जा रहा है। इससे कस्बा एरच के मुख्य बस स्टेंड से गुजरने वाले भारी भरकम डंपरों ने सड़कों को खराब कर दिया है। सड़कों पर धूल उड़ रही है जिससे लोग बीमार हो रहे है। इस बाबत लोगों ने उपजिला अधिकारी गरौठा को भी अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed