फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अवैध खनन

अवैध खनन

Sat, 14 Oct 2017 03:07 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
अधिकारियों ने पांच डंपर और दो ट्रैक्टर पकड़े
विज्ञापन

तालबेहट।
क्षेत्र में जगह-जगह खुलेआम व्यापक पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की खबर सच साबित हुई। बृहस्पतिवार की देर रात अधिकारियों ने छापा मारकर अवैध खनन करते चार हाइवा, डंपर और दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। वहीं, एक स्थान पर कुछ दबंग वन कर्मचारियों को धमकाते हुए एक ट्रैक्टर छुड़ा कर भगा ले जाने में सफल रहें।
इस समय पूरे क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार व्यापक पैमाने पर चल रहा है। इस कार्य में लगे लोगों को किसी का भय नहीं है। इसकी एक बागनी बृहस्पतिवार को डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा, जिला खनन अधिकारी अरविंद कुमार, एआरटीओ सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार राजेंद्र बहादुर के संयुक्त रूप से चलाए अभियान में देखने को मिला। जब अधिकारियों ने राज मार्ग पर कड़ेसराकलां और झरर घाट के मध्य से अवैध खनन ले जाते चार हाईवा क्रमांक यूपी 93 एटी -5901, यूपी 93 एटी- 2726, यूपी 93 एटी -9395, यूपी 93 एटी - 8366 और डंपर क्रमांक यूपी 93 एटी -0650 को रोक कर उनमें भरे खनन के प्रपत्र मांगे, चालक उन्हें कोई प्रपत्र न दिखा सकें। इसके बाद अधिकारियों ने समस्त वाहनों को कोतवाली में खड़ा करवा दिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप अवश्य मच गया। परंतु एक बात सत्य साबित हुई की क्षेत्र में प्रति दिन व्यापक स्तर पर अवैध खनन हो रहा है। जिस पर खनन एवं वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

वही वन क्षेत्राधिकारी तालबेहट ने अवैध रूप से मुरम ले जाते एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को खांदी से और एआरटीओ ने गिट्टी ने जाते राजमार्ग से पकड़ा। अधिकारियों ने समस्त वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में
प्रभावशाली के खिलाफ कार्रवाई की लगाई गुहार
तालबेहट। शुक्रवार को वन विभाग की टीम जब थाना क्षेत्र में अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर को पकड़ने गई थी, उसी समय प्रभावशाली वन कर्मियों को धमकाते हुए भाग गए। इस संबंध में वन रक्षक बृजेंद्र शर्मा, संदीप कुमार, कांशीराम पुरोहित, रतनलाल, फूलसिंह आदि ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उन्होंने एक नीले रंग के बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर को अवैध रूप से मिट्टी ले जाते पकड़ लिया। तभी वीरपाल और राजपाल पुत्रगण श्रीराम यादव निवासी गनेशपुरा टपरियन अपने साथ 15-20 आदमी लेकर आए और धमकाते हुए ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। जिस पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद वह लोग नहर में ट्रैक्टर खाली कर के भाग गए। उन्होंने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


बॉक्स में
अपने घरों के दरवाजे पर बना लिए ब्रैकर
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिगारी गांव के लोगों का आरोप है कि उनके यहां कुछ दिनों से कुछ विभागीय कर्मचारियों के संरक्षण में व्यापक स्तर पर खनन किया जा रहा है। उनका कहना है कि रात से सुबह दस बजे तक गांव से ट्रैक्टरों को निकला जारी रहता है। इस कार्य में रोक लगाने के लिए लगे विभागीय कर्मचारी खनन माफिया पर रोक लगाने की जगह उन्हीं का साथ देते है। तेज गति से दरवाजों से निकलने वाले ट्रैक्टरों से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए लोगों ने अपने घरों के दरवाजों पर गति अवरोधक बना लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed