फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में इंजीनियर समेत पांच लोगों की मौत
- परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम हाउस पर लगी रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
क्षेत्र में अलग-अलग हुईं सड़क दुर्घटनाएं पांच लोगों के लिए काल बन गईं। मरने वालों में एक सात साल का बालक था तो एक इंजीनियर। एक ट्रक चलाता था तो एक लोडिंग गाड़ी। एक युवा दुकानदार था। हादसे की खबर के बाद इन सभी परिवारों में कोहराम मच गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन, रिश्तेदार व शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही।

- चिरगांव के पहलापुरा मुहल्ले में रहने वाले रवि प्रकाश गुप्ता का पुत्र लालू गुप्ता (25) अपने साथी मनीष साहू के साथ बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक से बाजार की तरफ आ रहे थे। तभी पूजा ट्राली दुकान के सामने तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौके से भागने की कोशिश में आगे कार चालक ने एक और बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक पर सवार सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भरारी फार्म निवासी अभिषेक, पंकज व अभिषेक (दो घायलों के नाम अभिषेक हैं) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां उपचार के दौरान लालू गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वह दुकानदार था।
विज्ञापन


- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सूती मिल निवासी रामसिंह यादव (38) पुत्र बाबूलाल लोडर चलाते थे। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे पैदल घर आ रहे थे। तभी महेंद्र पुरी कॉलोनी के सामने उनको अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उनको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रामसिंह की 15 साल पहले शादी हुई थी और उनकी दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जौनपुर के पृथ्वीपुर निवासी प्रवीण कुमार सिंह (44) ट्रक चालक थे। तीन दिन पहले वह चेन्नई से कारों से भरा बड़ा ट्रक (टेलर) लेकर गोरखपुर के लिए निकले थे। मंगलवार की शाम ललितपुर हाइवे तिराहे पर उनके ट्रक में डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको ललितपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उनको मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। झांसी आए भतीजे चंद्रकेश सिंह ने बताया कि प्रवीण की दो बेटियां है।

- चित्रकूट के इटवा निवासी जुम्मन अली (35) पुत्र अब्दुल हसन मेहरोत्रा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। वह ललितपुर रेल सेक्शन में थर्ड रेल लाइन के सर्वे का काम देख रहे थे। विगत 26 अप्रैल को वह कार से साइट पर जा रहे थे। साथ में पांच लोग और थे। दोपहर करीब पौने दो बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खुरा गांव के पास पलट गई थी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जुम्मन अली के दो बेटी व तीन बेटे हैं।


- गरौठा के खैरी गांव निवासी हरवंश राजपूत की पत्नी संगीता व पुत्र हर्ष कुमार मंगलवार को बराठा आ रहे थे। बराठा में संगीता का मायका है। वह चिरगांव से मैजिक गाड़ी में बैठकर बराठा आ गए। मैजिक से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज से आ रही एक चार पहिया गाड़ी ने हर्ष को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हर्ष दूर जाकर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गया। हर्ष एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed