फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - चिरगांव बैंक डकैती का आरोपी गिरफ्तार-City

क्राइम - चिरगांव बैंक डकैती का आरोपी गिरफ्तार-City

Thu, 27 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्राइम - चिरगांव बैंक डकैती का आरोपी गिरफ्तार-City

विज्ञापन
चिरगांव बैंक डकैती का आरोपी गिरफ्तार
- भोपाल के एक बैंक में डकैती की रच रहा था साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव के बैंक में डकैती कांड के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ चिरगांव की तर्ज पर भोपाल में डकैती की साजिश रच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना चिरगांव इलाके में वर्ष 2009 में 28 से 30 नवंबर के मध्य सेंट्रल बैंक की खिड़की, स्ट्रांग रूम का दरवाजा व बैंक में स्थित 46 लॉकर को गैस कटर से काटकर उनमें रखे जेवरात व रुपये बदमाश चोरी कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें घटना में थाना प्रेमनगर के सर सैय्यद नगर निवासी किशन कुमार भी शामिल था।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिल रही थी कि इलाके में सक्रिय बदमाश बैंक में डकैती की योजना बना रहा है, जिस पर पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई थी। बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को सूचना मिली कि ग्वालियर रोड स्थित एक ढाबा पर उक्त बदमाश मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि चिरगांव की तर्ज पर भोपाल के एक बैंक में डकैती की योजना बना रहा था। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed