{"_id":"5999a1864f1c1bf24f8b46f9","slug":"131503240582-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या-City
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेणी - अपराध
-------------
ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सब हेड... घटना का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट
- एक सप्ताह में तीसरी खुदकुशी से क्षेत्र में सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार थाना इलाके में बीती रात एक ऑटो ड्राइवर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सीपरी बाजार क्षेत्र में एक सप्ताह में खुदकुशी की तीसरी घटना से लोग सकते में है।
सीपरी बाजार के मसीहागंज में स्व. जमुना प्रसाद का पुत्र सोनू (27) ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्चा भी है। उसने हंसारी में किराये का मकान भी ले रखा था, जहां वह पत्नी के साथ रहता था। लेकिन, शनिवार की रात वह मां के घर पर सोया था। वह घर के आगे वाले कमरे में सोया था। देर रात तक उसने छत पर टंगे पंखे के सहारे साड़ी से फांसी का फंदा बना लिया और उस पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह छह बजे उसकी मां राजो जब कमरे में आई तो उसने सोनू का शव लटका देखा। इससे घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी में मृतक के पास से सुसाइट नोट भी नहीं मिला, जिससे घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज सीपरी बाजार थाना इलाके के प्रेमगंज निवासी ऑटो ड्राइवर राजवीर (27) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जबकि, इससे पहले एक अन्य युवक राजीव शुक्ला (40) ने हाथ की नस काटकर मौत को गले लगा दिया था। एक के बाद एक आत्महत्या की घटनाएं सामने आने से सीपरी बाजार इलाके में सनसनी है।