फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - मंत्री कोटे से प्रवेश दिलाने का दिया था लालच-City

क्राइम - मंत्री कोटे से प्रवेश दिलाने का दिया था लालच-City

Sun, 09 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
क्राइम - मंत्री कोटे से प्रवेश दिलाने का दिया था लालच-City
मंत्री कोटे से प्रवेश दिलाने का दिया था लालच
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता चला है कि छात्रा व उसके परिजनों को मंत्री कोटे से प्रवेश दिलाने का लालच दिया गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

कर्नाटका के इरन्ना निलया श्रीनगर कॉलोनी ताना लाल रोड वल्लारी निवासी बी ईश्वरा रेड्डी ने थाना नवाबाद में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री बी निर्मया एमबीबीएस की तैयारी कर रही है। कहीं से उनका संपर्क नोएडा की एक एजेंसी से हुआ। एजेंसी संचालक ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में निर्मया का प्रवेश कराने की बात कही थी। जिसके एवज में बीस लाख रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद छात्रा परिवार सहित झांसी आ गई थी। रेलवे स्टेशन के पास बने एक होटल में सभी को ठहराया गया था। बीते 25 अगस्त तो छात्रा व उसके परिजनों को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। वहां ओपीडी बिल्डिंग के दूसरे तल पर एक डॉक्टर के ऑफिस को जालसाजी के लिए इस्तेमाल किया गया। डॉक्टर के ऑफिस में ही छात्रा के प्रवेश से संबंधित सभी फॉर्म भरवाए गए। होटल ले जाकर पैसे का लेनदेन हुआ। छात्रा के परिजनों ने जालसाजों को 20 लाख रुपये भी दे दिए। बाद में प्रवेश न होने पर छात्रा व उसके परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। छात्रा अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत करने मेडिकल कॉलेज आई। इसके बाद परिजन नवाबाद थाना, विश्वविद्यालय चौकी पहुंचे। पुलिस ने कल्याण कुमार शर्मा, कासिम सी, राज पांडेय समेत एक चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed