फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: व्यापारी के मुनीम से लूट-City

क्राइम: व्यापारी के मुनीम से लूट-City

Mon, 31 Jul 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
क्राइम: व्यापारी के मुनीम से लूट-City
श्रेणी - अपराध
विज्ञापन

--------------
फोटो...
मुनीम से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट
सब हेड... स्टेशन के पास सरेराह दिया वारदात को अंजाम
- सीसीटीवी फुटेज से हुई एक बदमाश की पहचान
- बैंक के भीतर से ही लगा दी थी घात
- शाम को ओरछा रोड पर पड़ा मिला खाली बैग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नवाबाद थाना इलाके में स्टेशन रोड पर सोमवार की दोपहर इलेक्ट्रानिक्स और रियल इस्टेट कारोबारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाश दो लाख रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े सरेराह हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एसबीआई स्टेशन शाखा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके जरिए एक बदमाश की पहचान की गई है। शाम को लूटा गया बैग खाली हालत में ओरछा रोड पर पड़ा मिला।

इलेक्ट्रानिक्स और रियल इस्टेट कारोबारी बृजबिहारी सोनी का जीवनशाह तिराहे के पास नारायण रियल इस्टेट के नाम से ऑफिस है। सोमवार की दोपहर उन्होंने ऑफिस से अपने मुनीम बरुआसागर निवासी विनोद पाल और ऑफिस में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी खुशीपुरा निवासी शैलू साहू को तीन अलग-अलग चेक देकर बैंकों से कैश कराने को भेजा। पहले दोनों कर्मचारियों ने 49 हजार की एक चेक सीपरी बाजार सेंट्रल बैंक से कैश कराई। इसके बाद दोनों दो-दो लाख रुपये की चेक लेकर भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन शाखा पर पहुंचे। यहां बैंक में दो लाख रुपये की एक चेक कैश की गई। दोनों बैंकों से मिली 2.49 लाख रुपये की नकदी और दो लाख रुपये की बची हुई चेक एक बैग में डालकर दोनों कर्मचारी बाइक से ऑफिस के लिए रवाना हुए। इसी दरम्यान दोपहर तकरीबन ढाई बजे बैंक से दांडी यात्रा चौराहे के बीच पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे मुनीम विनोद पाल की पीठ पर चलती गाड़ी में घूसे मारना शुरू कर दिए। इससे पहले की मुनीम कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी सरपट दौड़ा दी। कारोबारी के कर्मचारियों ने बदमाशों का आगे पड़ने वाले तिराहे तक पीछा किया, लेकिन वह तेज गति से देखते ही देखते ओझल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें घटना में शामिल एक बदमाश बैंक के भीतर नजर आया है। इसके अलावा लूट की घटना में प्रयुक्त गाड़ी के नंबर से भी बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। वहीं, शाम को पुलिस को लूटा गया बैग ओरछा रोड पर पड़ा मिला। बैग में केवल दो लाख रुपये की चेक रखी हुई थी, जबकि नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed