फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भटटागांव में बरसात से तीन मकान गिरे-Cordination

भटटागांव में बरसात से तीन मकान गिरे-Cordination

Sun, 02 Sep 2018 03:53 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
भटटागांव में बरसात से तीन मकान गिरे-Cordination
भट्टागांव में तीन मकान गिरे
विज्ञापन

- खपरैल से दबकर दिव्यांग महिला जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को हुई मूसलाधार बरसात से शहर के वार्ड नंबर तीन भट्टागांव में खपरैल के तीन मकान भरभरा कर जमींदोज हो गए, जबकि तीन मकानों में दरारें आ गईं। इनमें से एक दिव्यांग महिला मकान में सो रही थी, जिसके ऊपर खपरैल गिरने से वह घायल हो गई। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।
देर रात बरसात शुरू हो गई थी, करीब तीन बजे तेज रफ्तार से पानी बरसने लगा। स्थिति यह थी कि जो लोग गहरी नींद में सो रहे थे, वह जाग गए। पानी काफी देर तक एक ही रफ्तार से बरसने के कारण भट्टा गांव खिरकपट्टी में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। करीब चार बजे खिरकपट्टी निवासी मजदूर बृजेंद्र वर्मा का खपरैल से बना कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के अंदर बृजेंद्र की दिव्यांग पत्नी गुलाबी सो रहीं थीं। मकान का मलबा उनके ऊपर गिरने से वह मामूली रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई गई है। इसी तरह खिरकपट्टी निवासी गुड्डा का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गुड्डा भी मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी अंधी हैं। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। खिरकपट्टी निवासी प्रेमचंद टैक्सी ड्राइवर हैं। उनका कच्चा मकान भी बरसात नहीं झेल सका और जमींदोज हो गया। सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद रविकांत मौर्य पहुंचे और उन्होंने लेखपाल को सूचना दी। दोपहर में लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तीन अन्य लोगों ने भी बताया कि उनके कच्चे मकानों में दरारें आ गई हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बाद लेखपाल ने खिरकपट्टी निवासी महेंद्र कुमार, रानी बाई और बब्लू के मकानों का निरीक्षण किया। सभी के मकानों में दीवारें दरक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावन में मकान गिरे
एकलव्य सेना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बरसात से शुक्रवार को तीन मकान गिरने की जानकारी देते हुए मुआवजा देने की मांग की। मंडल अध्यक्ष डॉ. सुभाष रायकवार ने बताया कि कच्चे और खपरैल वाले मकान गिर जाने से तीनों व्यक्ति बेघर हो गए हैं। उनकी गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। इस मौके पर प्रकाश रायकवार, आलम, हीरालाल, रामू, रामदेवी, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed