{"_id":"5b7c783442c792462d1340b2","slug":"101534883892-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- चिकित्सक के साथियों ने सीटीआई को पीटा-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- चिकित्सक के साथियों ने सीटीआई को पीटा-City
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर के साथियों ने सीटीआई को पीटा
- फिट कराने के दौरान घटना होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे अस्पताल में चिकित्सक का सीटीआई से विवाद हो गया। आरोप है कि चिकित्सक साथियों ने बदसलूकी कर पिटाई कर दी। पीड़ित ने रेलवे के आला अफसरों समेत एससी/एसटी आयोग से घटना की शिकायत की है। बताया गया कि डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता है।
सीपरी बाजार निवासी मायाराम पंकज रेलवे मेें मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने पर दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। इलाज कराने के बाद मंगलवार को फिट होने का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वह रेलवे अस्पताल पहुंचे थे। सीटीआई का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया। उनकी बाहर ले जाकर पिटाई कर दी और धमकी देकर भगा दिया। सूचना मिलने पर टिकट चेकिंग स्टाफ के लोग भी पहुंचे। बताया गया है कि इसके पहले भी फिट कराने को लेकर इसी डॉक्टर से विवाद हो चुके हैं। लगातार हो रहे मामलों से चेकिंग स्टाफ में रोष है।