फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: LVM Cricket Academy and Datar Nagar won the match

क्रिकेट : एलवीएम क्रिकेट अकादमी और दातार नगर ने जीता मैच

Wed, 14 Feb 2024 12:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 14 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cricket: LVM Cricket Academy and Datar Nagar won the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉक क्रिकेट प्रतियोगिता में एलवीएम हॉकी अकादमी और दातार नगर परवई टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में एलवीएम क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नगरा हाईलैंडर टीम ने 20 ओवर में 115 रन बनाए। इसमें बल्लेबाजी करते हुए देवेंद्र और विवेक सिंह ने 26-26 रन का योगदान दिया। एलवीएम क्रिकेट अकादमी के संजय कुशवाहा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलवीएम क्रिकेट अकादमी ने 13 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की। बल्लेबाज कुशाग्र ने 80, मोहम्मद अली ने 28 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच दातार नगर परवई और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की पूरी टीम 11.5 ओवर में 40 रन ही बना सकी। दातार नगर की ओर से शिवम ने हैट्रिक लगाई। रिंकू कबूतरा ने तीन, धर्मेंद्र कंजर और अंकेश ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में दातार नगर परवई टीम ने 6.4 ओवर में 41 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed