फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: Agarwal Sports and Datar Nagar Parvai won the match

क्रिकेट : अग्रवाल स्पोर्ट्स और दातार नगर परवई ने जीता मुकाबला

Thu, 07 Mar 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Agarwal Sports and Datar Nagar Parvai won the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही 53वीं जेडीसीए डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपरलीग चरण में अग्रवाल स्पोर्ट्स और दातार नगर परवई बी ने मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बुधवार को खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बल्लेबाज अब्दुल वहीद के 23, चंचल यशपाल के 18 रनों के अलावा कोई बल्लेबाज अग्रवाल स्पोर्ट्स की गेंदबाजी का सामना नही कर सका। जिसके चलते पूरी टीम 18.2 ओवर में 101 रन पर ही सिमट गई। अग्रवाल स्पोर्ट्स की ओर से अनुज त्रिपाठी ने चार, सिराज हुसैन ने तीन व अंकित प्रजापति ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अग्रवाल स्पोर्ट्स के बल्लेबाज सिराज हुसैन ने नाबाद 39 व उत्कर्ष अग्रवाल ने नाबाद 28 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के गेंदबाज चंचल यशपाल, उमेश कुमार व दीपक श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। सिराज हुसैन को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच बीएचईएल और दातार नगर परवई बी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएचईएल टीम के बल्लेबाज विवेक तिवारी ने 46, महेंद्र यादव ने 19 व अभिषेक गुप्ता के 12 रन के सहयोग से 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 102 रन बनाए। दातार नगर परवई बी टीम के गेंदबाज अभिषेक कुमार व दिनेश कबूतरा ने दो दो तथा रिंकू, धर्मेंद्र, विजय व रूपेश कबूतरा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दातार नगर परवई बी की ओर से धर्मेन्द्र ने नाबाद 40, अंकेश कबूतरा ने 18 व नवल कबूतरा ने 28 रनों के सहयोग से 16.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 103 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दिलाई। अभिषेक गुप्ता, देवेन्द्र, विजय गुप्ता व नीरज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed