{"_id":"6646952dc51842b3da0b2614","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-316370-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में उसका ममेरा भाई घायल हो गया। दोनों ट्रैक्टर की ट्रॉली बनवाकर चिरगांव से अपने घर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मोंठ थाना इलाके के ग्राम रेव निवासी सुनील कुमार उर्फ बल्ली राजपूत (32) पल्लेदारी करता था। चाचा हिम्मत सिंह ने बताया कि सुनील की चिरगांव में ट्राली बन रही थी। बुधवार को वह अपने ममेरे भाई बृजेश के साथ चिरगांव गया था। वहां से रात तकरीबन ग्यारह बजे वह बाइक से घर आ रहा था। साथ में बृजेश भी बैठा था। जब वे बरल माता मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक तेज रफ्तार से मौके से भाग निकला। हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई। जबकि, घायल बृजेश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि मृतक सुनील कुमार की छह साल पहले शादी रीता से हुई थी। उसका पांच साल का बेटा योगेश और छह माह की बेटी महक है। पांच भाइयों में सुनील सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।