फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Covid effect: Increased stickiness in blood cells is causing heart attacks

कोविड इफैक्ट : रक्त कोशिकाओं में बढ़ा चिपचिपापन बन रहा हृदयाघात की वजह

Sat, 08 Mar 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Covid effect: Increased stickiness in blood cells is causing heart attacks

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मौसम गर्म हो चला है। धारणा है ऐसे मौसम में हृदयाघात नहीं पड़ता, जो गलत साबित हो रही है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया कि कोविड के बाद से रक्त कोशिकाओं में चिपचिपापन बढ़ रहा है। इससे खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ा हैए जो दिल का दौरा या स्ट्रोक का कारण बनता है। मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में रोजाना छह-सात हृदयाघात के रोगी आ रहे हैं।



हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्देश जैन के अनुसार कोविड इफैक्ट के अलावा लोगों में तनाव काफी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर सक्रियता की वजह से आउटडोर गतिविधि कम हो गई है। फास्ट फूड व पैक्ड फूड का सेवन बढ़ा है। इससे धमनियों में वसा की मात्रा बढ़ती है। सोशल मीडिया से पता चलता है कि कोई डांस करते समय तो कोई खाना खाते समय हृदयाघात का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन


लक्षण पहचानें, डाॅक्टर को दिखाएं



चलने में पसीना आना। सांस फूलना। सीने में दर्द होना। उल्टे हाथ तथा कंधे के पास दर्द होना। दर्द होने के दौरान उबकाई आना आदि लक्षण हों तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें एहतियात

नियमित सैर व व्यायाम करें। फाइबर युक्त भोजन करें। मौसमी फल का ज्यादा सेवन करें। नशे के दूरी बनाए रखें। तनाव के जगह निदान पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed