{"_id":"60340d0a8ebc3ee8fb04127d","slug":"cousin-sisters-want-to-be-in-marriage-relationship-jhansi-news-jhs1892318159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे से प्रेम करती हैं और शादी करना चाहती हैं चचेरी बहनें!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे से प्रेम करती हैं और शादी करना चाहती हैं चचेरी बहनें!
विज्ञापन
rape3 grafic.jpeg
- फोटो : rape3 grafic.jpeg
ललितपुर। चचेरी बहनों के बीच संबंधों का एक अजीबोगरीब मामला आया है। ललितपुर निवासी एक युवती डबरा निवासी रिश्ते की बहन से शादी करना चाहती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने और साथ जीने मरने की बात कह रही हैं। परिजन उनके इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। इन बहनों के बीच समलैंगिक रिश्ते होने की चर्चा है। फिलहाल दोनों युवतियां महिला थाने में हैं। प्रभारी कोतवाल बीएस पटेल ने बताया कि मंगलवार को दोनों को न्यायालय में बयानों के लिए पेश किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रविवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर डबरा निवासी एक युवती द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद दोनों युवतियों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। इन्हें महिला थाने में बैठाया गया है। महिला थाना एसओ नीतू सिंह ने बताया कि महिला होने के नाते उन्हें महिला थाने में रखा गया है। विभागीय कार्रवाई कोतवाली पुलिस कर रही है।
उधर, इस मामले में युवतियों ने बताया कि वह दोनों चचेरी बहनें हैं और दोनों आपस में प्रेम करती हैं और वह शादी करना चाहती हैं, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं और वे इसका विरोध कर रहे हैं। डबरा निवासी युवती ने बताया कि वह दतिया में एक होटल में काम करती है और ललितपुर से उसकी चचेरी बहन भागकर ग्वालियर पहुंच गई थी और वह दतिया में ही थी। उन्हें पुलिस यहां कोतवाली लेकर आई। युवतियों का मामला पुलिस महकमे से लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
‘मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।’
केशव नाथ, सीओ सिटी