फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   course charactorstics said to student

विद्यार्थियों को बताईं बीयू के कोर्सों की खूबियां

Tue, 21 May 2019 01:14 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 21 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
course charactorstics said to student
bu jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कॅरियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में सोमवार को हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सों की खूबियां बताई गईं। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सेल के समन्वयक प्रो. एसके कटियार ने कहा कि कॅरियर काउंसलिंग सेल विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों की वर्तमान में देश और दुनिया में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दे रहा है। डीन एकेडमिक प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में यूनिवर्सिटी खास भूमिका अदा कर रहा है। विश्वविद्यालय में क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे बीयू में प्रवेश लेकर अपने कॅरियर को संवार सकते हैं।
विज्ञापन

डीन साइंस प्रो. एमएम सिंह ने विद्यार्थियों को भूगर्भ शास्त्र के पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भूगर्भ शास्त्र के कोर्सों का लाभ क्षेत्र के विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर इंजीनियर राहुल शुक्ला ने अभियांत्रिकी के कोर्साें की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी उनसे सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। रवि कुमार, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, सुमिरन श्रीवास्तव, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. यतींद्र मिश्रा, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे। कॅरियर काउंसलिंग सेल के सह समन्वयक डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed