फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   country's most weighted child born in jalaun, doctor excited

जालौन में जन्मा है देश का सबसे वजनी बच्चा, डाक्टर उत्सुक

Fri, 06 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
country's most weighted child born in jalaun, doctor excited
झांसी। जालौन में जन्मे देश के सबसे वजनी बच्चे की खबर फैलने के बाद डॉक्टरों में इसके कारणों को जानने को लेकर उत्सुकता हो गई है। जेनेटिक समेत इसके कई कारण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते बुधवार को जालौन में जन्मा छह किलो सात सौ ग्राम का नवजात अब तक के इतिहास में देश का सबसे वजनी बच्चा बताया जा रहा है। नार्मल डिलेवरी से बच्चा पैदा होने के बाद उसे इलाज के लिए बुधवार देर रात झांसी लाया गया। मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. ओम शंकर चौरसिया उसे देखने के लिए नर्सिंग होम पहुंचे। डॉ. चौरसिया ने बताया कि नवजात अपनी मां का नौवां बच्चा है। महिला के सभी बच्चे बड़े हैं। हालांकि, इसका वजन भाइयों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह  जेनेटिक व अन्य कारण से हो सकता है। इसके अलावा प्रसूता के डायबिटीज रोगी होने, थायराइड की कमी होने, एड्रीनल हार्मोंस ज्यादा हो जाने, बच्चे की ग्रोथ के लिए प्रोजेस्टन इंजेक्शन ज्यादा लग जाने के चलते भी बच्चे का वजन इतना बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि 72 घंटे तक ऐसे बच्चों की ब्लड शुगर की निगरानी की जाती है। शुगर की कमी से बचाने के लिए मां के दूध में बाहर से चीनी मिलाकर पिलाना पड़ती है। अब बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed