फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counting counters from time to time in BKD

बीकेडी में समय से पहुंचे मतगणना कर्मी

Fri, 10 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Counting counters from time to time in BKD
Counting counters from time to time in BKD - फोटो : demo
मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी कार्मिक नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मतगणना 11 मार्च की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना कर्मचारी सुबह समय से पहुंचे, ताकि जानकारी हो सके कि किस विधानसभा क्षेत्र की किस टेबल संख्या पर ड्यूटी करनी है। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मतदान कार्मिकों से उन्होंने कहा कि दस मार्च (आज) यदि कोई कर्मचारी पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। मतगणना चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ताओं को कंट्रोल यूनिट इस तरह से दिखाएं ताकि उन्हें कोई शंका न रहे। यदि कोई शंका है तो पहले उसका निवारण करें, इसके बाद आगे की कार्रवाई करें। मास्टर ट्रेनर डीपी वर्मा ने बताया कि कंट्रोल यूनिट को ऑन करने के बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर बटन दबाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को प्राप्त मतों की संख्या वहां उपस्थित मतगणना अभिकर्ता और माइक्रोआब्जर्बर को बताना होगी, ताकि वह नोट कर सकें। इस मौके पर तकनीकी निदेशक दीपक सक्सेना, नेटवर्किंग इंजीनियर मृगांक मोहन उपस्थित रहे।   
विज्ञापन



14- 14 टेबल पर होगी मतगणना
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बबीना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कोठारी हाल भाग-1 में होगी। झांसी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कोठारी हाल भाग- 2 में, मऊरानीपुर की मतगणना लाइब्रेरी हाल व गरौठा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना स्वर्ण जयंती हाल में होगी। मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 14- 14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रोआब्जर्बर और एक अन्य कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा एक टेबल रिटर्निंग आफीसर की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊरानीपुर में होंगे सबसे अधिक राउंड
बबीना विधानसभा की मतगणना के लिए सबसे कम 25 राउंड होंगे। झांसी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 29 राउंड में पूरी होगी। गरौठा की मतगणना के लिए 28 राउंड होंगे, जबकि मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे अधिक 30 राउंड में पूरी होगी।

प्रेक्षकों ने डेरा डाला
मतगणना की निगरानी के लिए चुनाव प्रेक्षकों ने डेरा डाल दिया है। झांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक अब्दुल गनी, बबीना के प्रेक्षक आर. एस. जाधव, मऊरानीपुर के प्रेक्षक सुनील कुमार और गरौठा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक आरपीएस जादौन हैं। बता दें कि चुनाव के दौरान झांसी और बबीना के प्रेक्षक की जिम्मेदारी आर. एस. जाधव संभाल रहे थे।

प्रेक्षक के सामने होगा रेंडमाइजेशन 
मतगणना में किस कर्मचारी की ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र में लगेगी, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी का रेंडमाइजेशन किया जाएगा। 11 मार्च की सुबह पांच बजे रेंडमाइजेशन होगा, इसी के बाद कर्मचारी की ड्यूटी तय होगी कि उसे किस विधानसभा क्षेत्र की टेबल पर लगाया जाए। यह रेंडमाइजेशन प्रेक्षक के सामने होगा, ताकि कोई पक्षपात अथवा किसी तरह की शंका न रहे। 

भोजन के लिए अलग से मिलेगा पास
मतगणना हॉल में पोलिंग एजेंट के भोजन की व्यवस्था के लिए एक व्यक्ति को अलग से गेट पास दिया जाएगा। पास धारक व्यक्ति ही मतगणना अभिकर्ताओं को खान- पान लाएगा। 

मोबाइल फोन वर्जित रहेगा
मतगणना हॉल में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, कैमरा, माचिस व धूम्रपान सामग्री लेकर प्रवेश वर्जित है। मतगणना एजेंट को मतगणना शुरू होने से एक घंटा पहले मतगणना हॉल में पहुंचना अनिवार्य है, ताकि उसे निर्धारित जगह पर बैठाया जा सके। 


मतगणना एजेंट गेट नंबर एक से जाएंगे
बुंदेलखंड डिग्री कालेज के गेट नंबर - 1 से विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, मतगणना एजेंट और मीडिया कर्मी अंदर जाएंगे। जबकि, विकास भवन के सामने गेट नंबर - 2 से मतगणना अथवा अन्य प्रशासनिक कर्मचारी और अधिकारी प्रवेश पास के साथ ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed