{"_id":"67c0db5064fb83d8ce0ff051","slug":"councilors-will-be-able-to-spend-rs-10-lakh-each-proposals-sought-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-503275-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पार्षद खर्च कर सकेंगे 10-10 लाख, मांगे गए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पार्षद खर्च कर सकेंगे 10-10 लाख, मांगे गए प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम ने पार्षदों से वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। पिछले साल दिसंबर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदों को वार्ड में कामकाज कराने के लिए 10-10 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई थी। अब पार्षद सड़क, नाली निर्माण या मरम्मत समेत पैचवर्क करा सकेंगे।
महानगर में 60 वार्ड हैं। इन वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए पार्षदों द्वारा भी प्रस्ताव दिए जाते हैं। लंबे समय से पार्षद मांग कर रहे थे कि उन्हें भी कुछ बजट अलग से आवंटित किया जाए, ताकि वे क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करवा सकें। बीते वर्ष सात दिसंबर को नगर निगम की सदन की बैठक में पार्षदों ने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि 20-20 लाख रुपये उन्हें आवंटित किए जाएं। महापौर बिहारी लाल आर्य ने बजट आवंटन पर सहमति जताई। हालांकि, हाल में जारी बैठक की कार्यवृत्ति में वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए पार्षद कोटे में 10-10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि सभी पार्षदों को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। जैसे-जैसे प्रस्ताव आएंगे, वैसे-वैसे कार्य करवाए जाएंगे।