फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Councilors accused of illegal collection in the name of parking and shops in Jhansi Mahotsav

Jhansi News: पार्षदों ने झांसी महोत्सव में पार्किंग और दुकानों के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया

Thu, 18 Jan 2024 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Councilors accused of illegal collection in the name of parking and shops in Jhansi Mahotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को नगर निगम के पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में झांसी महोत्सव के नाम पर सार्वजनिक भूमि पर दुकान और पार्किंग शुल्क लगाकर की जा रही वसूली को रोकने और कार्रवाई करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि झांसी विकास प्राधिकरण ने जो भूमि आयोजकों को दी है, वह उससे भी अधिक भूमि पर व्यापार कर रहे हैं और लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

बताया कि किला मार्ग और रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास महोत्सव के आयोजकों ने सड़क किनारे बड़ी-बड़ी दुकानें लगवा दी हैं। साथ ही यहां वाहन पार्किंग बनाकर लोगों से वसूली की जा रही है। बताया कि ऐसा होने से क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यहां से मरीजों को जिला अस्पताल तक ले जाने वाली एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस रही हैं। मांग की कि यह दुकानें और पार्किंग यहां से हटाई जाएं और जो भी पैसा आयोजकों ने वसूला है वह झांसी विकास प्राधिकरण में जमा कराया जाए। पत्र देने वालों में पार्षद मोनिका गुप्ता, पार्षद विनीता, पार्षद निधि वर्मा, पार्षद संजीव गुप्ता, पार्षद रीना राय, पार्षद अरविंद खटीक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed