फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   councelling in budelkhand university

बीयू कैंपस के 64 कोर्सों की काउंसलिंग कल से

Mon, 07 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
councelling in budelkhand university
बीयू कैंपस के 64 कोर्सों की काउंसलिंग कल से
विज्ञापन

झांसी। बुुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की ऑनलाइन की काउंसलिंग आठ सितंबर से शुरू होगी। कोरोना वायरस के चलते छात्र-छात्राओं को इस बार विश्वविद्यालय नहीं आना पड़ेगा। ऑनलाइन ही वह अपना दस्तावेज भेजेंगे, जिसे समन्वयक जांच करेंगे।

बीयू प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कैंपस के सीधे प्रवेश वाले 64 कोर्सों की मंगलवार से शुरू होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग पंद्रह सितंबर तक चलेगी। 13 सितंबर को रविवार होने की वजह से काउंसलिंग नहीं होगी। इन कोर्सों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं को विभागाध्यक्ष अथवा समन्वयक की ईमेल आईडी पर दस्तावेज भेजने होंगे। इसके बाद विभाग प्रमुख दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। उनके प्रवेश कंफर्म करने के बाद छात्रों को ऑनलाइन ही फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही छात्रों से शपथपत्र लिया जाएगा कि यदि उनके दस्तावेज में कोई कमी निकलती है तो प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, ऑफलाइन क्लासेस शुरू होने के बाद फिर से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, प्रवेश परीक्षा वाले 30 कोर्सों का एंट्रेंस एग्जाम सितंबर के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा। अभी केंद्र फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed