फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corporation is making selfie point on Gwalior Road

ग्वालियर रोड पर निगम बना रहा सेल्फी प्वाइंट

Fri, 04 Mar 2022 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corporation is making selfie point on Gwalior Road
झांसी। महानगर के भीतर नगर निगम ने ग्रीन जोन को संवारने की कवायद शुरू की है। ग्वालियर रोड पर करीब एक किमी लंबी हरित पट्टिका को संवारने के साथ ही यहां एक खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट भी तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इस काम के पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महानगर को हरा-भरा बनाने के लिए ग्रीन जोन के अलावा जगह-जगह हरित पट्टी भी तैयार की जा रही है। नगर निगम ने कई स्थानों को इसके लिए चिन्हित किया है। ग्वालियर रोड में सिद्घेश्वर मंदिर से रेलवे क्रासिंग के बीच दोनों ओर ग्रीन बेल्ट को नए सिरे से विकसित करने के साथ ही उसे संवारा जा रहा है। यहां आकर लोग अपनी तस्वीरें खींच सके इसके लिए यहां सेल्फी प्वाइंट भी तैयार कराया जा रहा है। इस सेल्फी प्वाइंट पर मेरी झांसी, मेरी शान का स्लोगन भी लिखवाया गया है। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां फौव्वारा भी लगाया गया है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के मुताबिक जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed