फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   coronavirus update in lalitpur 24 corona infected including Lalitpur district magistrate

कोरोना: ललितपुर जिलाधिकारी समेत 24 कोरोना संक्रमित, झांसी और ललितपुर में तेजी से दायरा बढ़ा रही है महामारी

Sun, 28 Mar 2021 11:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Mar 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update in lalitpur 24 corona infected including Lalitpur district magistrate
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी और ललितपुर जनपद में लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। रविवार को दोनों जनपदों में 24 नए मरीज सामने आए। इनमें ललितपुर के जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डीएम के संपर्क में आए अधिकारियों व कर्मचारियों की भी तेजी से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को झांसी और ललितपुर में कोरोना के 12-12 नए मरीज सामने आए। ललितपुर में डीएम के अलावा एक तीन साल की बालिका में भी इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। रविवार को झांसी में कोरोना के 2009 नमूनों की जांच हुई। इनमें 1169 आरटीपीसीआर, 10 ट्रूनेट तथा 830 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 12 में इस महामारी की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इसके साथ ही झांसी में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 10,702 पर पहुंच चुकी है। हालांकि, इनमें से 10,349 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 179 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 20 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.70 प्रतिशत है। वहीं, जिले में अब तक 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 दिन में 239 संक्रमित मिले 
मार्च माह में कोरोना वायरस के संक्रमण ने झांसी पर बड़ा हमला बोला है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते 27 दिनों के भीतर यहां 239 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। एक मार्च को छोड़कर इस माह में कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा, जब कोरोना के नए मरीज सामने न आए हों। इन नए मरीजों में से ज्यादातर महानगर के विभिन्न इलाकों के ही हैं। महानगर में संक्रमण तंग गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक में अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed