{"_id":"5eaf2a838ebc3e906e127fcf","slug":"corona-warrior-jhansi-news-jhs1659262109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई, खतरों से खेल कर कर रहीं हॉट स्पॉट की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ाई, खतरों से खेल कर कर रहीं हॉट स्पॉट की सफाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना की जंग में हर स्तर पर कर्मचारी योद्धा बनकर पूरी मुस्तैदी से अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं। इस जंग में सफाई कर्मचारियों का योगदान भी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दे रहा है। कोई कोरोना संक्रमित क्षेत्र में अपने कर्तव्य को निष्ठा से कर रहा है, तो कोई शहर को साफ करने के लिए पैदल चलकर पहुंच रहा है। महानगर में महिला सफाई कर्मचारी तमाम मुसीबतों को झेलकर अपने काम को अंजाम दे रही हैं।
----------
डेढ़ किमी पैदल सफर तय करते हैं
ओरछा गेट क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारी अंगूरी देवी रोज गढ़रयाना से पैदल सफाई करने जाती हैं। ओरछा गेट में संक्रमण के मामले सामने आए हैं, लेकिन अंगूरी देवी पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। क्षेत्र को साफ करने के लिए वह सुबह ही पहुंच जाती हैं। वह बताती हैं कि जब से ओरछा गेट में कोरोना का संक्रमण फैला है, तब से परिवार वाले मना कर रहे हैं। अगर सब यही सोचकर बैठ जाएंगे, तो क्षेत्र की सफाई कैसे होगी? पूरी सावधानी बरत कर अपना काम कर रहे हैं।
----------
बड़ाबाजार में सफाई करती हैं राजवती
तालपुरा निवासी सफाई कर्मचारी राजवती भी रोज बड़ा बाजार में झाड़ू लेकर पहुंचती हैं। वह कहती हैं कि पहले रोज वार्ड में जाने के लिए ऑटो मिल जाता था, लेकिन अब पैदल ही जाते हैं और आते हैं। कोरोना का संक्रमण न फैले, इसलिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। कई बार क्षेत्र में जाते समय पुलिस रोक भी लेती है। क्षेत्र में सफाई कार्य को पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
विज्ञापन
----------
लॉकडाउन में भी कम न हुई निष्ठा
तालपुरा की फूलवती भी लॉकडाउन में बड़ा बाजार क्षेत्र को साफ करने का जिम्मा संभाले हुए हैं। वह कहती हैं कि लॉकडाउन में काम करने में गर्व महसूस होता है। हम कोरोना योद्धा के तौर पर अपने क्षेत्र को साफ रखने का जिम्मा संभाले हुए हैं। लोगों की सराहना काफी मनोबल बढ़ाती है।