फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona virus doctor

निजी मेडिकल कॉलेजों की खामियों को दुरुस्त करेंगे ‘द्रोण’

Mon, 27 Apr 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona virus doctor
medical college - फोटो : demo
झांसी। कोरोना महामारी में अब प्रदेश के 28 निजी मेडिकल कॉलेजों में राजकीय चिकित्सा संस्थानों से नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसमें झांसी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। नोडल अधिकारियों की भूमिका समन्वयक और फैसिलिटेटर की होगी। इनको कोविड-19 अस्पताल के समुचित संचालन के लिए 114 बिंदुओं की चेक लिस्ट सौंपी गई है। इसके अनुसार निजी मेडिकल कॉलेज में कौन सी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हैं, उनका आकलन करते हुए कमियों को पूरा कराने के लिए निर्देश देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के 28 मेडिकल कॉलेज में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से भेजे गए नोडल अधिकारियों की तैनाती दो माह तक के लिए की गई है। नोडल अधिकारी निजी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएस, डीएम, सीएमओ और महानिदेशक के कंट्रोल कमांड सेंटर से सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करेंगे। नोडल अधिकारियों का काम सुविधाओं, गैप एनालिसिस, मरीजों की स्क्रीनिंग, मेडिकल कॉलेज में सैनिटाइजेशन, किचन, लांड्री आदि व्यवस्थाएं देखना होगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी व ट्रामा में आने वाले मरीजों के कोविड-19 संक्रमण की दृष्टि से स्क्रीनिंग व सेग्रीगेशन उपचार, प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्था व कार्रवाई की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर गठित टास्क फोर्स व सात समितियों के प्रभारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। कॉलेज में सैनिटाइजेशन, किचन, लांड्री व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा व अनुश्रवण किया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन फैसिलिटी में प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए आवश्यक किट व एन-95 मास्क की उपलब्धता की समीक्षा कर निर्देश देंगे। रोज मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड, क्वारंटीन, मरीजों की स्थिति के संबंध में कंट्रोल कमांड सेंटर को रिपोर्ट उपलब्ध कराने की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों में इन्हें भेजा गया
- ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज में झांसी के डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार
- बाराबंकी के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में झांसी के डॉ. एसके कश्यप
- गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज में शाहजहांपुर के डॉ. आर्यदेश दीपक
- मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में आगरा के डॉ. अजय अग्रवाल
- लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के विकास सेठ
- बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेरठ के डॉ. अरुण कुमार
- मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में आगरा के डॉ. एसके मिश्रा
- बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में कन्नौज के डॉ. केपी मिश्रा
- कानपुर के रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रिसर्च एंड हॉस्पिटल में आजमगढ़ के डॉ. राकेश चौरसिया
- हापुड़ के सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस में लखनऊ डॉ. राममनोहर लोहिया के डॉ. मनीष राज
- मुरादाबाद के तीर्थांकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में कानपुर के डॉ. परवेज खान
- लखनऊ के कॅरियर मेडिकल कॉलेज में अंबेडकरनगर के डॉ. अमीरूल हसन
- गाजियाबाद के रामा मेडिकल कॉलेज में केजीएमयू लखनऊ के डॉ. प्रदीप कुमार
- बाराबंकी के मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गोरखपुर के डॉ. विनय सिंह
- लखनऊ के इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बांदा के डॉ. जलज सक्सेना
- बरेली के राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में लखनऊ डॉ. राममनोहर लोहिया के डॉ. अमित कौशिक
- वाराणसी के हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कानपुर के डॉ. पुनीत वर्मा
- सीतापुर के हिंद मेडिकल कॉलेज में प्रयागराज के डॉ. ज्ञान प्रकाश
- मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज में बहराइच के डॉ. बीपी मिश्रा
- मथुरा के कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज में केजीएमयू लखनऊ के डॉ. राजेंद्र नाथ
- लखनऊ के प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बहराइच के डॉ. परमात्मा प्रसाद मिश्रा
- उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में प्रयागराज के डॉ. शिव प्रकाश
- लखनऊ के टीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गोरखपुर के डॉ. रामयश सिंह यादव
- शाहजहांपुर के वरुणार्जुन मेडिकल कॉलेज में केजीएमयू लखनऊ के डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सोनकर
- हापुड़ जीएस मेडिकल कॉलेज में केजीएमयू लखनऊ के डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव
- मेरठ के एमएसवाई मेडिकल कॉलेज में कानपुर के डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव
- अमरोहा के वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जेके कैंसर संस्थान कानपुर के डॉ. अद्योपांत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed