फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona: The population of one million who has not been vaccinated in a new way is in danger

कोरोना: नए रूप से वैक्सीन न लगवाने वाली 10 लाख की आबादी खतरे में

Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Corona: The population of one million who has not been vaccinated in a new way is in danger
झांसी। कोरोना के नए स्ट्रेन (रूप) ओमीक्रॉन को लेकर देश-प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। कई देशों में तेजी से यह लोगों को शिकार बना रही है। झांसी के लिए ये बेहद चिंताजनक बात है, क्योंकि देश में ये आ जाता है तो जिले में काफी तबाही मचा सकता है। इसकी मुख्य वजह एक बड़ी आबादी का टीकाकरण से दूरी बना लेना है। झांसी में लगभग तीन लाख लोगों को पहली और सात लाख को दूसरी डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका से होेते हुए ओमीक्रॉन के मामले आसपास के कई देशों में सामने आने लगे है। प्रधानमंत्री समेत देश के कई विशेषज्ञ इसको लेकर चिंतित हैं। झांसी जिले के लिए भी कोरोना का नया रूप बेहद डरावना और चिंताजनक है। कोरोना की दूसरी लहर थम जाने के बाद अब लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं। वैक्सीनेशन सेंटरों पर जहां पहले लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। यही नहीं, जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, उनमें से 17 फीसदी लोगों ने समय पर दूसरी डोज न लगवाकर सुरक्षा कवच तोड़ दिया है। यही नहीं, 25 फीसदी लोगों का दूसरी डोज लगवाने का समय भी आ गया है, वो भी टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लगभग सात लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज नहीं लग सकी है। इसमें तीन लाख ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

चार से फिसलकर आठवें पायदान पर पहुंचा झांसी
टीकाकरण में झांसी चौथे स्थान से खिसकता हुआ, अब आठवें पायदान पर पहुंच गया है। जिले में 14.90 लाख लोगों के सापेक्ष 11.51 लाख को ही वैक्सीन की पहली डोज लग सकी है, जो कि 77.26 प्रतिशत है। वहीं, 4.51 लाख को ही दूसरी डोज लगी है, जो लक्ष्य का 30.28 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से ये हैं आगे
जिला टीकाकरण
गौतम बुद्ध नगर 119.17 फीसदी
शाहजहांपुर 99.33 प्रतिशत
गाजियाबाद 87.27 प्रतिशत
लखनऊ 86.33 फीसदी
बरेली 80.98 प्रतिशत
कौशांबी 80.19 प्रतिशत
बदायूं 77.53 फीसदी
(नोट: ये आंकड़े पहली डोज के हैं।)
वर्जन..
स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से रह गए लोगों से लगातार संपर्क कर रहा है। कोरोना के नए रूप ने कई देशों में महामारी फैलानी शुरू कर दी है। टीका ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाए है। ऐसे में लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed