फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona test in nagar nigam

नगर निगम में शुरू हुई कोरोना की जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
corona test in nagar nigam
नगर निगम में सोमवार से अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए गए। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए नगर आयुक्त समेत तमाम अधिकारियोें ने सैंपल दिए। सैंपलिंग को लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा। महानगर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में नगर निगम के दो पार्षदों के माता पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से निगम में कोरोना सैंपल को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से समन्वय न बन पाने के चलते सैंपलिंग नहीं हो पा रही थी। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम पहुंचकर सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान नगर आयुक्त, दोनों अपर नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, सहायक अभियंता समेत 37 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। नगर निगम में इसे लेकर चर्चा का आलम रहा है। हालांकि अभी कई कर्मचारियों की सैंपलिंग नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed