फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona se 8 ki mot, 51 naye marij mile

कोरोना से आठ की मौत, 51 नए मरीज मिले

Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
corona se 8 ki mot, 51 naye marij mile
कोरोना से आठ की मौत, 51 नए मरीज मिले
विज्ञापन

झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 51 नए मरीज सामने आए हैं। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 36,169 व मरने वालों की संख्या 559 हो गई है।
बुधवार को झांसी में 5,977 सैंपलों की जांच हुई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2656, ट्रू- नेट से एक और एंटीजन किट से 3330 नमूने जांचे गए। जांच में 51 नए संक्रमित सामने आए हैं। ये संक्रमित महाराणा प्रताप नगर, खैलार, डा. आंबेडकर कॉलोनी, नगरा, पीतांबरा कॉलोनी, शिव परिवार कॉलोनी, झोकनबाग, मोंठ, राजीव नगर, अयोध्या पुरी कॉलोनी, शिवाजी नगर, शीतल कॉलोनी, दीनदयाल नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इसके अलावा आठ लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों में सिविल लाइन निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, सीपरी बाजार निवासी 72 साल की वृद्धा, नगरा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग, गड़ियागांव के 75 साल के बुजुर्ग, विल महेबा के 90 साल के वृद्ध, सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय महिला, सिविल लाइन के 64 साल के बुजुर्ग और प्रेमगंज की 65 वर्षीय वृद्धा शामिल हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.15 प्रतिशत हो गया है, जबकि, मृत्यु दर 1.5 है। बुधवार को ठीक होने पर अस्पताल से 33 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि, 21 रोगियों के होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया।
विज्ञापन

अभी भी दस फीसदी से ज्यादा मरीज गंभीर
झांसी में एक्टिव केस 1192 हैं। इनमें से लक्षण वाले 249 रोगी हैं। जबकि, 133 की हालत गंभीर बनी हुई है। यानी कि अभी भी 10 फीसदी से अधिक रोगियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed