{"_id":"60affb318ebc3e719e5fa716","slug":"corona-se-8-ki-mot-36-marij-mile-jhansi-news-jhs195792788","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से आठ की मौत, 36 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से आठ की मौत, 36 मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना से आठ की मौत, 36 मरीज मिले
झांसी। कोरोना वायरस से बृहस्पतिवार को आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 36205 पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या 567 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना वायरस से मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गंभीर हालात में भर्ती मरीज लगातार अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी आठ लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। वहीं, आरटीपीसीार मशीन से 2428, ट्रू नेट मशीन से नौ और एंटीजन किट से 3504 समेत 5941 नमूनों की जांच हुई। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक से 36 संक्रमित सामने आए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 36205 हो गए हैं। 90 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि, 17 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। अब जिले का रिकवरी रेट 95.35 प्रतिशत हो गया है। मृत्यु दर 1.5 फीसदी बनी हुई है। एक्टिव केस 1113 हैं, इसमें 126 की हालत गंभीर बनी हुई है।