फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona sample in hotspot aria

40 के लिए गए सैंपल, हॉटस्पॉट, कंटोनमेंट क्षेत्र व अन्य इलाकों में की जांच

Sat, 02 May 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona sample in hotspot aria
corona sample in hotspot aria
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। मरीजों की हिस्ट्री खंगालकर संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। बताया गया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

शहर के ओरछा गेट मुहल्ले में कोरोना वायरस के मामले मिलने पर हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जबकि, क्षेत्र के आसपास के मुहल्ले छनियापुरा, खुशीपुरा, तालपुरा, ओरछा गेट अंदर और बाहर, कसाई मंडी, तलैया, कुष्टयाना, सुभाषगंज, पंडयाना, धुबियाना, रानीमहल, बकरामंडी, सागर गेट आदि को सील कर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। चारों कोरोना संक्रमित लोगों से पूछताछ के बाद पिछले 15-20 दिनों में इन लोगों के संपर्क में आने वालों की लगातार सैंपलिंग की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों से 40 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed