फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona reached jail, sample taken of 720 prisoners

जेल में पहुंचा कोरोना, 720 कैदियों का लिया गया सैंपल

Tue, 21 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corona reached jail, sample taken of 720 prisoners
झांसी। कोरोना संक्रमित मरीज के भागने पर राजघाट सीएचसी प्रभारी से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांग लिया है। इसके अलावा मरीज के संपर्क में आने वाले 17 परिजनों का आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए सैंपल लिया गया है। जेल में भी 720 कैदियों की नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ महीने बाद झांसी में कोरोना के दो केस सामने आने के बाद से हड़कंप की स्थिति है। बड़ी बात ये है कि एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव आने वाला मरीज फरार चल रहा है। ऐसे में वह कई लोगों में कोरोना संक्रमण फैला सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोंठ के अमरौख गांव में पहुंचकर परिवार के सदस्यों की आरटीपीसीआर जांच करने के लिए सैंपल लिया। पूछताछ की कि मरीज किन-किन लोगों के संपर्क में आया है। उसके आधार पर अन्य परिजनों के घरों पर भी पहुंच सैंपल लिए। कुल मिलाकर 17 लोगों की जांच के लिए नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। वहीं, युवक के भागने पर सीएमओ ने राजघाट सीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। उन्होंने पूछा है कि युवक कैसे भाग गया। संक्रमित आने के बाद उसकी तुरंत सूचना देनी चाहिए थी। वहीं, जेल में कैदी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 720 कैदियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया है। ये नमूने भी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। मंगलवार तक सभी की रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन

...तो कराई जाएगी जीनोम सिक्वेंसिंग
आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग जीनोम सिक्वेंसिंग कराएगा। शासन की तरफ से भी यही निर्देश हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग से ये पता चलेगा कि संक्रमित व्यक्ति कोविड के किस वेरिएंट का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक आ सकती तीसरी लहर: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। फरवरी में तीसरी लहर आने की संभावना है। ऐसे में जनपद में पिक्कू वार्ड तैयार कर लें। ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं या नहीं देख लें। वेंटिलेटर भी सत्यापित करें।

मरीज के भागने पर राजघाट सीएचसी प्रभारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा मरीज के 17 परिजन और जेल में 720 कैदियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। इनकी एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लोगों से अपील है कि वो अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed