{"_id":"60813b9e139cfd629b499e07","slug":"corona-positive-woman-admitted-to-hospital-in-icu-jumped-from-fourth-floor-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कई जगह से टूटीं हड्डियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कई जगह से टूटीं हड्डियां, हालत गंभीर
Thu, 22 Apr 2021 04:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 22 Apr 2021 04:29 PM IST
सार
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के वार्ड नंबर चार आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने खिड़की से छलांग लगा दी। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के वार्ड नंबर चार आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने खिड़की से छलांग लगा दी। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की कई जगह से हड्डियां टूट गई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खिड़की से कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि महिला कोरोना से ठीक हो रही थी। लेकिन वह लगातार घर जाने की जिद्द कर रही थी। वह आईसीयू में भर्ती थी और डॉक्टरों की पूरी टीम उसे देखकर गई है। कुछ ही देर में वह उठकर बाहर निकल गई। खिड़की को दरवाजा समझ बाहर की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन खिड़की से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
गिरने से कई जगह से हड्डियां टूट गई हैं। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।